logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खेतड़ी ट्रस्ट की नितियो के खिलाफ धरना जारी

खेतड़ी में खेतड़ी ट्रस्ट की नीतियों के विरोध में पिछले 27 दिनों से धरना जारी है। ज्ञात रहे की खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा कुछ दिनो पूर्व खेतड़ी के एतिहासिक किले भोपालगढ में जाने वाले मुख्य मार्ग पर गेट लगाया गया था जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया था, आज धरने में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, अरविंद सिंह निर्वाण, राजेश सांखला, गजेंद्र पारीक, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, मन्ना लाल सैनी, कैलाश, विजय सिंह सैनी, सुरेश चंद सैनी, भूपेंद्र सिंह सोढा, सुरेश शाह, किरण कुमार जांगिड़, सुगनराम, दिनेश कुमार, श्याम सिंह, निकेश पारीक, जुगल किशोर सैनी, हरमेंद्र चनानिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। धरना स्थल पर आज खेतड़ी जनसेवा समिति द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंति भी बनायी गई।

0
2 views

Comment