लायंस क्लब कोटा की पहल, कैदियों को मिली राहत
सेंट्रल जेल में लायंस क्लब का सेवा कार्य, कैदियों को चश्मे व पंखे वितरित।
कोटा। लायंस क्लब कोटा द्वारा मंगलवार को सेंट्रल जेल में सेवा कार्य आयोजित किया गया। प्रातः 11:15 बजे आयोजित इस कार्यक्रम के तहत कैदियों को 92 चश्मों का वितरण किया गया, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में सुविधा मिल सके।
इसके साथ ही बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए 5 पंखों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जेलर भेरो सिंह राठौड़ ने लायंस क्लब द्वारा किए गए इस सराहनीय सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर लायंस क्लब कोटा की अध्यक्ष एमजेएफ लायन सोनल नंदवाना ने कहा कि संस्था निरंतर समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहयोग पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रकार के सेवा कार्य उसी दिशा में एक सार्थक प्रयास हैं।