logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेदिनीनगर में नवनिर्माण शक्ति संघ ने महापौर को सौंपा ज्ञापन, बुनियादी समस्याओं के समाधान की मांग

मेदिनीनगर शहर के सामाजिक संगठन नवनिर्माण शक्ति संघ ने नगर निगम की महापौर श्रीमती अरुणा शंकर को जीत की बधाई देते हुए शहर की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ की अध्यक्ष स्नेहा ओझा के नेतृत्व में महिला विंग ने पुलिस लाइन रोड स्थित मेजर मोड़ से लेकर डॉ. मीरा झा के घर तक पानी की सप्लाई पाइपलाइन बिछाने की मांग को प्रमुखता से उठाया।

संघ के सदस्यों ने बताया कि इस क्षेत्र में लंबे समय से जलापूर्ति की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को भी महापौर के समक्ष रखा, जिनमें साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, जलनिकासी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी प्रमुख रही।


ज्ञापन में शहर में बढ़ते मादक पदार्थों की बिक्री और सेवन पर भी चिंता जताई गई। अध्यक्ष स्नेहा ओझा ने कहा कि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से शहर का माहौल प्रभावित हो रहा है और इस पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।


महापौर अरुणा शंकर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि नगर निगम स्तर पर शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए जनसहभागिता जरूरी है और नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

इस दौरान महापौर ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे व्यवसाय और स्वरोजगार के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं। साथ ही उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और कौशल विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश ओझा, स्नेहा ओझा, सोनी पाठक, वागीशा विश्वकर्मा, रानी उपाध्याय, प्रिया सिंह, सोनी गुप्ता, पूनम गोस्वामी, इंदु मेहता, अंजली गुप्ता, बेबी मिश्रा और शोभा देवी समेत कई सदस्य मौजूद रहीं।

0
0 views

Comment