जजगी बूथ में डॉ. अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन, मंडल अध्यक्ष प्रबोध सिंह की उपस्थिति में हुआ सम्मान समारोह
📍 रामगढ़ मण्डल/जजगी:
रामगढ़ मण्डल के अंतर्गत जजगी बूथ में मण्डल स्तरीय डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय श्री राजेंद्र जायसवाल (पिछड़ा वर्ग मोर्चा, दुर्ग संभाग प्रभारी) एवं अन्य अतिथियों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया। उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश के हर नागरिक को समान अधिकार प्रदान किए।
इस अवसर पर ग्राम जजगी के अनुसूचित जाति वर्ग के वरिष्ठ नागरिक—अदल साय, एतवार साय, कामेश्वर राम एवं कुलदीप मिर्रे को साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रामगढ़ मंडल अध्यक्ष श्री प्रबोध सिंह की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही मंडल महामंत्री श्रीमती कल्पना भदोरिया, मंडल उपाध्यक्ष बुधमोहन सिंह उईके, कन्हाई राम बंजारा, सुखसाय सारथी, मनबोध मरकाम, डालेश्वर यादव, संजय यादव, राजेश कश्यप, जनपद सदस्य अर्जुन सिंह पैकरा, मुन्ना सिंह पैकरा, आकाश जायसवाल, ओमकार मरकाम, पारसनाथ यादव, दूधनाथ यादव, अजजा महिला मोर्चा अध्यक्ष सरस्वती सिंह पैकरा, प्रमिला पोर्ते, गौरी सिंह बंजारा, अनिता पोर्ते तथा बूथ समिति जजगी के बिंदेश्वर पोर्ते, तपन दास, धनेश्वर दास, आशीष दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।