भुसावल बाजारपेठ पुलिस की बडी कार्यवाही: कई जिलों में उत्पात मचाने वाला कुख्यात 'चेन स्नैचर' गिरफ्तार
भुसावल(अखिलेशकुमार) : कुख्यात अपराधी सादिक अली उर्फ 'आतन' इबादत अली ईरानी, जो कई जिलों में चेन स्नैचिंग (चेन चोरी) के लिए वॉन्टेड था उसे भुसावल बाजारपेठ पुलिस स्टेशन की क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम ने गिरफ्तार किया है। आपको बता दें सादिक अली महाराष्ट्र के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में फरार चल रहा था।
भुसावल बाजारपेठ पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर राहुल वाघ को एक सीक्रेट इन्फॉर्मर से आरोपी सादिक अली के ठिकाने के बारे में पक्की जानकारी मिली थी। इस जानकारी के आधार पर, DB टीम ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। वह पिछले कई दिनों से बाजारपेठ पुलिस स्टेशन में एक अपराध में फरार चल रहा था।
कई जिलों में 'मोस्ट वांटेड' था:
जांच के दौरान, यह पता चला है कि आरोपी सादिक अली ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में चेन स्नैचिंग के क्राइम किए हैं। वह जलगांव जिला: जलगांव तालुका, ज़िला पेठ, चालीसगांव शहर, चालीसगांव ग्रामीण तथा
अन्य जिले में वर्धा, बुलढाणा (शेगांव, नंदुरा, खामगांव), धुले और संभाजीनगर से फरार चल रहा था
यह कार्यवाही जलगांव जिला पुलिस अधीक्षक महेश्वर रेड्डी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप गावित और उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (DYSP) केदार बारबोले के मार्गदर्शन में किया गया।
इस ऑपरेशन को डी.बी. टीम के कांस्टेबल विजय नेरकर, कांतिलाल केदारे, प्रशांत सोनार, भूषण चौधरी, योगेश माली, जावेद शाह, दिलीप कोल्हे, सचिन चौधरी, महेंद्रसिंह पाटिल, अमर अढाले, चंद्रकांत रायपुरकर, कोटकर और जीवन कापड़े ने अंजाम दिया.
इस कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी से चेन स्नेचिंग के कई मामले सुलझने की संभावना है। पुलिस प्रशासन इस कार्रवाई के लिए टीम की तारीफ कर रहा है।