logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंबेडकर जयंती पर सपा-भाजपा नेताओं का दौरा, हरेंद्र मलिक और मीनाक्षी स्वरूप ने किया माल्यार्पण

मुजफ्फरनगर। सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने जनपद के विभिन्न स्थानों समाजवादी पार्टी कार्यालय, नगर पालिका परिषद, शिव चौक, कस्बा बुढ़ाना, रविदास पुरी कॉलोनी, सुजड़ू खेड़ा, कचहरी रोड तथा गांव घिस्सूखेड़ा में पहुंचकर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।
इस दौरान सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने अपना पूरा जीवन समाज के शोषित, वंचित एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और भाईचारे का संदेश देते हैं।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करता है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता और एकता को और मजबूत करना चाहिए।

5
1007 views

Comment