गांवों में अंबेडकर जयंती की धूम, विधायक पंकज मलिक ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
मुजफ्फरनगर की चरथावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक पंकज मलिक ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों—कान्हेड़ी, देहचंद, कसौली एवं ज्ञाना माजरा रोड़ान—में पहुंचकर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।
इस दौरान विधायक पंकज मलिक ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर, शोषित एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान ने देश के हर नागरिक को समान अधिकार प्रदान किए हैं और हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में भाईचारा, समानता और न्याय को मजबूत करना चाहिए।