के.सी. सी . के अम्बेडकर पार्क में अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम
आज सुबह केसीसी टाउनशिप के अंबेडकर पार्क में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती बनाई गई जिसमें समाजसेवी श्री हरी राम गुर्जर ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में महेश शर्मा , राधेश्याम सैनी, आनन्द मीणा व अनेक गणमान्य नागरिक और माता बहने उपस्थित थी।सभी लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब अमर रहे के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने और एकजूट रहने का आग्रह किया।