logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अजराड़ा में बाबा भीमराव की 135वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

मुंडाली ।थाना क्षेत्र के ग्राम अजराड़ा में बाबा भीमराव की 135वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा भीमराव की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। ग्राम अजराड़ा के पूर्व प्रधान जावेद अली ने श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने भी बाबा भीमराव के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा व्यक्त की।

इसके बाद गांव में एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के दौरान बाबा भीमराव के विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। साथ ही लोगों को उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने बाबा भीमराव के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर ओमबीर, मिस्बाह, नेता शोएब, छोटन, कल्लू पंडित बिट्टू, जोगिंदर, कपिल, संदीप महबूब चौधरी, साजिद, हसरत, हाजी आरिफ, जैद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

26
1026 views

Comment