भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
जनपद बाराबंकी तहसील सिरौली गौसपुर थाना सफदरगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर भवानीपुर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती ग्राम प्रधान नियाज़ अहमद के कर कमलों द्वारा श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बाबा साहब की जयंती पर सभी लोग पधारे और उनके चरणों में पुष्प अर्पित करके उनके विचारधाराओं पर चनले की बात कही यह जयंती 14 अप्रैल को बड़े ही धूमधाम से और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। ग्राम प्रधान नियाज अहमद ने कहा
“डॉ भीम राव आंबेडकर जी के विचार सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज बदलने की ताकत हैं।
इन्हीं सिद्धांतों पर चलते हुए हम हर व्यक्ति को उसका हक़ और सम्मान दिलाने के लिए संकल्पित हैं।” इस मौके पर ग्राम प्रधान नियाज़ अहमद, पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश,तमीज अहमद ,नेता गौस मोहम्मद,रमेश आदि लोग मौजूद रहे
सतीश शर्मा की रिपोर्ट बाराबंकी