logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शादी-समारोह में नहीं होगी गैस की किल्लत, DM के निर्देश पर प्रशासन सख्त

मिर्जापुर( पड़री/पहाड़ी ):- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार (IAS) के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने शादी-विवाह व पारिवारिक आयोजनों में एलपीजी गैस सिलेंडर की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं।
एसडीएम सदर द्वारा IOCL, BPCL और HPCL के एलपीजी विक्रय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि समारोहों के दौरान किसी भी प्रकार की गैस किल्लत न हो। इसके लिए 48 आवेदनकर्ताओं/अभिभावकों का नाम, पता, मोबाइल नंबर और संबंधित गैस एजेंसी का विवरण भी उपलब्ध करा दिया गया है, ताकि समय पर सिलेंडर आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
तहसील सदर के एआरओ आपूर्ति मनीष कुमार पटेल तथा सप्लाई इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा और विनीत विवेक सिंह को गैस एजेंसियों से तत्काल समन्वय कर आपूर्ति कराने के निर्देश दिए गए हैं।

एसडीएम ने साफ चेतावनी दी है कि एलपीजी आपूर्ति में किसी प्रकार की लापरवाही या शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ सीधे सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डीएसओ मिर्जापुर की प्रवर्तन टीम को गैस एजेंसियों पर लगातार छापेमारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, निगरानी को और मजबूत करने के लिए नायब तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप सिंह, गरिमा यादव, अरविंद पांडेय, नगीना सिंह सहित राजस्व टीम (RI व लेखपाल) को भी क्षेत्र में सक्रिय कर दिया गया है।

जिलाधिकारी और एसडीएम के इस सख्त रुख से आम जनता को शादी-समारोह के दौरान गैस संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।

15
637 views

Comment