गैंगरेप कांड में पुलिस का प्रहार — अखिलेश कुमार के एक्शन से आरोपियों में हड़कंप, कई गिरफ्तार!”.
आमस से दीपक कुमार की रिपोर्ट:-
आमस थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज गैंगरेप कांड में अब पुलिस का एक्शन साफ दिखने लगा है। कड़क अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले एसआई अखिलेश कुमार ने मामले की कमान संभालते ही ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने इलाके को घेराबंदी में लिया, अहम सबूत जुटाए और लगातार छापेमारी की। इसी कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश में दबिश जारी है। सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। एसआई अखिलेश कुमार का साफ संदेश—
“किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा, हर आरोपी सलाखों के पीछे होगा।”
👉 गिरफ्तारी के बाद इलाके में अपराधियों के बीच खौफ का माहौल
👉 पुलिस की सख्ती से लोगों में भरोसा बढ़ा
अब सवाल— बाकी आरोपी कब तक पुलिस के शिकंजे में आएंगे?