केबीएस इंट्रैक्ट क्लब के बच्चों ने अनाथाश्रम में किया सेवा कार्य, बुजुर्गों के बीच बांटी खुशियां।
कोटा, 14 अप्रैल।रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ के केबीएस इंट्रैक्ट क्लब के बच्चों द्वारा एक सराहनीय सेवा कार्य किया गया। बच्चों ने श्री करणी विकास समिति के अनाथाश्रम में बुजुर्गजनों के लिए एकत्रित की गई खाद्य सामग्री संस्था को समर्पित की।
इस अवसर पर बच्चों ने आश्रम का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बुजुर्गजनों के साथ समय व्यतीत किया, उनके जीवन अनुभवों को सुना और उनके जीवन में आए बदलाव को करीब से समझा।
इस सेवा कार्य ने बच्चों में सेवा, संवेदनशीलता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और अधिक मजबूत किया।
इस कार्यक्रम
कार्यक्रम में रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ अध्यक्ष विनय अग्निहोत्री , प्रेसिडेंट इलेक्ट प्रवीण गुप्ता सहित केबीएस इंटरैक्ट क्लब के पदाधिकारीप्रेसिडेंट नैतिक शर्मा, सेक्रेटरी आकाश, वाइस प्रेसिडेंट प्रियांशी डागर, ट्रेज़रर चित्राक्षी और संयुक्त सचिव सुनाक्षी समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।