logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सनशाइन क्लब के द्वारा वाटर कूलर डिस्पेंसर की स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया

झाँसी)-सनशाइन क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि विक्रम संस्कृत विद्यालय कमेटी के अध्यक्ष रवि पांडे, विशिष्ट अतिथि ध्रुव अग्रवाल, प्रबंधक जी के आतिथ्य में वाटर कूलर डिस्पेंसर की स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया। रामलीला गंज मोहल्ला, सदर बाजार, झांसी स्थित विक्रम संस्कृत विद्यालय में सनशाइन क्लब द्वारा अध्यनरत छात्र-छात्राओं को स्वच्छ जल की व्यवस्था हेतु कमेटी के अध्यक्ष रवि पांडे एवं प्रबंधक ध्रुव अग्रवाल को वाटर कूलर डिस्पेंसर सुपुर्द किया गया ।
इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने उद्बोधन में संस्कृत विधालय की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए कहा गया कि निश्चित रूप से विद्यालय में अध्यनरत बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा, जिसके लिए सनशाइन क्लब के सभी सदस्यगण बधाई के पात्र हैं। वाटर कूलर डिस्पेंसर के प्रायोजक संगीता - राजीव नगरिया द्वारा सफलतापूर्वक कार्यक्रम को संयोजित किया गया। इस अवसर पर अनुराधा गुप्ता इंदिरा अग्रवाल, भारती तिगुनायक, सविता कानोडिया, रामकुमार अग्रवाल, श्याम मुरारी अग्रवाल, अशोक अग्रवाल पीएनबी, बलराम गुप्ता, चन्द्रशेखर तिगुनायक, अमित गुप्ता, पंकज अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, संजय कानोडिया, नरेंद्र सिंघल, प्रमोद अग्रवाल इत्यादि उपस्थित रहे।अंत में सचिव विलास गुप्ता द्वारा सभी का आभार किया गया।

21
635 views

Comment