logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर आप ने यूपी के सभी जिलों में विचार गोष्ठी, माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन

झाँसी 14 अप्रैल 2026 को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी द्वारा आज उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में व्यापक स्तर पर विचार गोष्ठी, माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में झांसी के कच्चहरी चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया और बाबा साहेब की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।माल्यार्पण के उपरांत आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने सदियों से शोषित, वंचित और पीड़ित समाज को संविधान के माध्यम से अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का संघर्ष केवल एक व्यक्ति का संघर्ष नहीं था, बल्कि पूरे समाज को बराबरी दिलाने का आंदोलन था, जिसे आज आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सबकी है।महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आज देश में संविधान की मूल भावना—समानता, न्याय और भाईचारा—सबसे ज्यादा खतरे में है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों को योजनाबद्ध तरीके से खत्म करने की कोशिश हो रही है। यह स्थिति बेहद गंभीर है और इसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।प्रांतीय सचिव ने कहा कि बाबा साहेब ने स्पष्ट रूप से चेताया था कि अगर सामाजिक और आर्थिक बराबरी नहीं आई, तो राजनीतिक लोकतंत्र भी कमजोर पड़ जाएगा। आज वही खतरा देश के सामने खड़ा है, जहां एक तरफ संविधान की बात की जाती है और दूसरी तरफ उसके मूल सिद्धांतों को ही कमजोर किया जा रहा है। यह दोहरी नीति देश के लोकतंत्र के लिए घातक साबित हो सकती है।महिला जिलाध्यक्ष ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई आज भी अधूरी है और जब तक दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज को उनका पूरा हक और सम्मान नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके सपनों का भारत बनाने के लिए पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है।
महिला उपाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार संविधान को कमजोर कर लोकतंत्र की जड़ों पर प्रहार कर रही है। जनता के अधिकारों को कुचला जा रहा है और संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिसे देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
इस मौके पर ज़िला अध्यक्ष आर्ष खान, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, इं0 राजकुमार राय, महिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर, जिला सचिव बैजनाथ, जिला सचिव आजाद चौधरी, प्रदेश सचिव किसान प्रकोष्ठ भवजीत सरना, महानगर उपाध्यक्ष इम्तियाज खान, महिला ज़िला अध्यक्ष सीमा कुशवाहा, रिजवान खान, बाबूलाल कुशवाहा, गौरव चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

0
77 views

Comment