logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गैस बुकिंग में भारी गिरावट, अब डिजिटल बुकिंग अनिवार्य

जमशेदपुर: घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग में इन दिनों भारी गिरावट देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि पहले जहां प्रतिदिन 17 से 18 हजार तक बुकिंग होती थी, वहीं अब यह संख्या घटकर लगभग साढ़े सात हजार तक पहुंच गई है।
इंडियन ऑयल के अधिकारियों के अनुसार, अब गैस सिलेंडर की बुकिंग पूरी तरह डिजिटल माध्यम से ही अनिवार्य कर दी गई है। बिना डिजिटल बुकिंग के ग्राहकों को सिलेंडर नहीं दिया जाएगा। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) दिखाने के बाद ही भरा हुआ सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अब मैनुअल या कागज पर लिखकर की गई बुकिंग स्वीकार नहीं की जाएगी। इससे व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने की कोशिश की जा रही है।
यदि कोई डिस्ट्रीब्यूटर इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गैस वितरण व्यवस्था और आगे की रणनीति को लेकर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें सभी जिलों के आपूर्ति पदाधिकारियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।

7
500 views

Comment