logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया

बेगूं। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) राजस्थान, खंड बेगूं द्वारा मंगलवार 14 अप्रैल को महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस स्टैंड, बेगूं पर भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती “सामाजिक समरसता दिवस” के रूप में मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम खंड अध्यक्ष गोपाल लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में जिला कोषाध्यक्ष सागरमल पटवा, जिला सचिव भंवर सिंह मुरलिया एवं खंड उपाध्यक्ष रमेश चंद्र रेगर उपस्थित रहे।

वक्ता रमेश चंद्र रेगर ने डॉ. अंबेडकर के जीवन परिचय एवं शिक्षा पर प्रकाश डाला। वहीं भंवर सिंह मुरलिया ने संविधान निर्माण में उनके योगदान, उच्च शिक्षा एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। सागरमल पटवा ने सामाजिक समरसता स्थापित करने में डॉ. अंबेडकर के योगदान को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हमीर सिंह राजपूत, खंड मंत्री मुकेश कुमार धाकड़, मनोज कुमार बोहरा, धनराज पहाड़िया, गोविंद कुमार रैगर, जितेंद्र कुमार सुहालका, सलीम अंसारी, आशा रानी बैरागी, हसीना बानो, नसीबा शहनाज, अवतार सिंह, सुमति लुहाड़िया, ओमप्रकाश गुर्जर, सुरेश गुर्जर, प्रदीप कुमार एवं पूरणमल मीणा सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन कैलाश चंद्र सुथार द्वारा किया गया।

27
1242 views

Comment