logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 135वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

हुसैनगंज, फतेहपुर (यूपी)

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 135वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज कस्बे में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के 135वें जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बाबा साहब की एक विशाल एवं आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई, जिसकी शुरुआत हुसैनगंज के छेउका मोहल्ले से हुई। शोभा यात्रा में सजी-धजी झांकियां, बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर युवाओं का उत्साह देखने लायक था। यात्रा पीसीपी इंटर कॉलेज, कैतपुरवा, ओढ़ेरा मोड़,थाना हुसैनगंज सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और अंत में पुनः छेउका पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान “जय भीम” और “बाबा साहब अमर रहें” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया, पुष्प वर्षा की और जलपान की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। सभी ने बाबा साहब के बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया और उनके विचारों को समाज में आगे बढ़ाने की बात कही।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
पूरे आयोजन ने हुसैनगंज क्षेत्र में सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

22
898 views

Comment