logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंबेडकर जयंती पर अर्पण सेवा फाउंडेशन का मानवीय संदेश, पक्षी मित्र अभियान 2.0 का हुआ भव्य आगाज

*​अम्बेडकर जयंती पर अर्पण सेवा फाउंडेशन का मानवीय संदेश: 'पंछी मित्र अभियान 2.0' का हुआ भव्य आगाज*
​*भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए 1100 निशुल्क परिंडे लगाने का लिया संकल्प*
​शिवालिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन और सेना के अधिकारियों ने की शिरकत।
*​मेधावी छात्रों का सम्मान और युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश।*

खैरथल कंचन केसरी
​अर्पण सेवा फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार और जीव-दया की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 'पंछी मित्र अभियान 2.0' का शुभारंभ किया गया। भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जन्मजयंती के पावन अवसर पर बहरोड़ के शिवालिक स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन नीमराणा एडिशनल एसपी सुरेश खींची, बहरोड़ वृत्ताधिकारी (DSP) सचिन शर्मा और प्रशिक्षु आरपीएस अधिकारी पल्लवी गुप्ता, कर्नल अशोक कुमार यादव, डाक्टर महेश सैनी, द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
*​जीव सेवा ही सबसे बड़ा सौभाग्य: एडिशनल एसपी*
मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी सुरेश खींची ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मानव समाज की सेवा के साथ-साथ मूक पशु-पक्षियों का ध्यान रखना हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होंने अर्पण फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि चिलचिलाती गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना अत्यंत पुण्य का कार्य है।
*​युवाओं को खेल और संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा*
विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भारतीय घुड़सवारी संघ के प्रशासक सेवानिवृत्त कर्नल अशोक यादव ने स्थानीय युवाओं में जोश भरते हुए उन्हें घुड़सवारी जैसे साहसिक खेलों से जुड़कर क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
वहीं, वृताधिकारी बहरोड़ सचिन शर्मा ने युवाओं को वर्तमान समय की दो बड़ी बुराइयों—नशा और सोशल मीडिया की लत—से दूर रहकर रचनात्मक कार्यों में समय लगाने की सीख दी।
​महिला सशक्तिकरण और प्रकृति संरक्षण पर जोर
प्रशिक्षु आरपीएस पल्लवी गुप्ता ने मातृशक्ति को जागरूक और सशक्त बनाने पर बल दिया, साथ ही यातायात नियमों की पालना को जीवन रक्षा के लिए अनिवार्य बताया।
कार्यक्रम में डॉ. महेश कुमार सैनी ने पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षों के संरक्षण को अनिवार्य बताया।
​ कार्यक्रम संयोजक ओम यादव और डॉ. राजेश मेहता ने बताया कि पिछले वर्ष की सफलता के बाद इस वर्ष फाउंडेशन ने 1100 निशुल्क परिंडे वितरित करने का लक्ष्य रखा है।
फाउंडेशन अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने घोषणा की कि कोई भी प्रकृति प्रेमी जो अपने घर या सार्वजनिक स्थान पर परिंडा लगाना चाहता है, वह ऑनलाइन पंजीकरण कराकर शांति मार्केट स्थित फाउंडेशन कार्यालय से इसे प्राप्त कर सकता है।
*​मेधावी छात्रों का सम्मान और आभार*
इस अवसर पर शिवालिक स्कूल के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया।
संस्था के निदेशक वरुण कुमार यादव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और स्मृति चिन्ह भेंट किए।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
​ इस दौरान फाउंडेशन के सचिव एडवोकेट भूपेंद्र सिंह प्रजापति, जलदाय विभाग के एक्सईएन धर्मेंद्र यादव, दिलबाग सिंह, राकेश कुमार मुच्छल, रणवीर यादव, रामनिवास बसवाल, महावीर प्रसाद योगी, निजी विद्यालय संघ के संरक्षक रिकेश कुमार, हीरालाल प्रजापति, छाजूराम जांगिड़, संदीप यादव, प्रदीप सुरेडिया, सोमेंद्र पंवार, जगदीश प्रजापति, टिंकू यादव, दौलत राम यादव, नवीन शर्मा, डॉक्टर रविंद्र वर्मा, मीना राम सैनी, शेर सिंह,लव कुमार, पंडित अशोक बोहरा, डॉ मुकेश कुमार यादव, श्रीमती शालिनी यादव श्रीमती मनीषा प्रजापति श्रीमती मुकेश देवी, श्रीमती रेखा देवी, गुंजन यादव, सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति और प्रकृति प्रेमी उपस्थित रहे।

0
47 views

Comment