logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कांधला में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, समाज को एकता और अधिकारों का दिया संदेश*

ब्यूरो शुभम मित्तल
*कांधला में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित की गई और उनके विचारों को याद किया गया*
नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब ने देश को संविधान के माध्यम से समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव दी। उनका जीवन संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक है, जो हर वर्ग को आगे बढ़ने की सीख देता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा को अपनाएं और समाज में भाईचारे व एकता को मजबूत करें।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने और समाज में न्याय व समानता स्थापित करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के सहारनपुर मंडल उपाध्यक्ष ब्रह्मपाल नाला, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौहान और कांधला नगर अध्यक्ष रहीस पठान विशेष रूप से उपस्थित रहे*

112
2770 views

Comment