logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्मार्ट मीटर या नया मुसीबत बीजेपी पर साधा निशान सुनील सरादासपुरी,लोग ठोक ही कहते हैं बीजेपी बनियों की पार्टी है । "उमेश कन्नौजिया"🖊

रसडा़/बलिया: लोग ठीक ही कहते हैं बीजेपी बनियों की पार्टी है। बीजेपी के पास बनियों का दिमाग है। वस्तुओं पर कितना हूँ टैक्स लग जाए व्यापारियों का कोई नुकसान नहीं होता क्योंकि टैक्स के सारे पैसे जनमानस से वसूल लेते हैं। सरकार को पूरा टैक्स भी नहीं देते हैं। वैसे ही वर्तमान सरकार है जनमानस को जितना सुविधा देती है उससे कई गुना जनता से वसूल लेती है। पहले की सरकार में सरकार सुविधा देती थी उसके बाद पैसे वसूलती थी। पर अब पैसे लेकर सुविधा दे रही है जैसे बिजली की प्रीपेड मीटर में एक महीना उपभोक्ता बिजली जला लेता था जो बिल बनता था उसे जमा करता था दो-चार महीने बीत जाने के बाद भी बिजली कटती नहीं थी पर अब जब से स्मार्ट मीटर लगा है तब से उपभोक्ताओं को बिना बताए बिजली कट कर दी जाती है मीटर में बत्ती जलती है पर घर की रोशनी गायब हो जाती है। बिजली विभाग को चाहिए बिजली काटने से एक सप्ताह पूर्व बिजली काटने के बात की जाए ताकि उपभोक्ता सावधान होकर समय से एडवांस पैसे जमा कर सके और घर की रोशनी बरकरार रहे। उक्त बातें राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील कुमार के है ,वो कहते हैं की सरकार बड़ी बेतुकी है और इसके निर्णय बड़े बेतूके होते हैं। इसके अचानक निर्णय से जनता कभी-कभी असहज स्थिति में आ जाती है। और परेशानियों का सामना करती है।

0
66 views

Comment