logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गैस सिलेंडर रिफिल बुकिंग करने के बाद OTP जनरेट होने के बाद भी गैस सिलेंडर प्राप्त नहीं हो रहा है।


गैस सिलेंडर रिफिल बुकिंग करने के बाद OTP जनरेट होने के बाद भी गैस सिलेंडर प्राप्त नहीं हो रहा है।

राजनांदगांव के नंदई निवासी श्री हुकुम जी, जो पेशे से हमाल हैं, आज मेरे निवास पर आए थे और अपनी गंभीर समस्या साझा की समस्या सुनकर मैं उनके घर स्वयं गया उनके परिवार से मिला।

उन्होंने बताया कि घर में उनकी मां जानकी बाई के नाम से गैस कार्ड है उन्होंने रिफिल के लिए 31 तारीख को गैस सिलेंडर बुक किया था, जिसके लिए OTP भी जनरेट हुआ। लेकिन आज तक उन्हें सिलेंडर प्राप्त नहीं हुआ। इतना ही नहीं, उनके कार्ड में वर्ष 2028 और 2029 की मैनुअल एंट्री तक दर्ज कर दी गई है, जो स्पष्ट रूप से संदिग्ध है?

गैस एजेंसी का कहना है कि 5 तारीख को डिलीवरी हो चुकी है, और अब अगली बुकिंग 25 दिन बाद ही संभव होगी।

जबकि सच्चाई यह है कि उनका परिवार आज भी बिना गैस के जीवन यापन कर रहा है।
एक गरीब परिवार कई दिनों से लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर है—यह स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।

मैंने संबंधित विभाग एवं जिम्मेदार अधिकारियों को फोन के माध्यम से शिकायत दर्ज करा दी है। अब यह देखना होगा कि इस मामले में क्या कार्रवाई होती है और क्या पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है।

ऋषि शास्त्री
पूर्व पार्षद,राजनांदगांव
*Devashish Govind Tokekar*
*VANDE Bharat live tv news Nagpur*
Editor/Reporter/Journalist
RNI:- MPBIL/25/A1465
*Indian Council of press,Nagpur*
Journalist Cell
*All India Media Association
Nagpur*
*District President*
*Delhi Crime Press*
RNI NO : DELHIN/2005/15378
AD.Associate /Reporter
*INDIAN PRESS UNION*
District Reporter
Contact no.
9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur - 440015

0
79 views

Comment