logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बहराइच से बड़ी खबर ग्राम पंचायत रामपुर धोबिया हार में विकास की मिसाल बने प्रधान प्रभात कुमार जायसवाल जनपद बहराइच के ग्राम पंचायत रामपुर धोबिया

बहराइच से बड़ी खबर
ग्राम पंचायत रामपुर धोबिया हार में विकास की मिसाल बने प्रधान प्रभात कुमार जायसवाल
जनपद बहराइच के ग्राम पंचायत रामपुर धोबिया हार से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। यहां के ग्राम प्रधान प्रभात कुमार जायसवाल ने अपने पांच साल के कार्यकाल में विकास कार्यों की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
भारत न्यूज चैनल की टीम जब मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत की, तो गांव के लोगों ने प्रधान के कार्यों की खुलकर सराहना की। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में गांव में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए गए हैं, जिससे गांव की तस्वीर बदलती नजर आ रही है।
अगर प्रमुख कार्यों की बात करें तो ग्राम पंचायत में नाली निर्माण, सड़क निर्माण, पेंटिंग कार्य सहित मनरेगा के तहत कई योजनाओं को सफलतापूर्वक जमीन पर उतारा गया है। इन कार्यों से न सिर्फ गांव की बुनियादी सुविधाएं मजबूत हुई हैं, बल्कि लोगों को रोजगार के अवसर भी मिले हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान प्रभात कुमार जायसवाल की कार्यशैली पारदर्शी और जनहितकारी रही है, जिसके चलते गांव में खुशहाली का माहौल बना हुआ है। लोगों ने यह भी कहा कि उनके कार्यों से प्रभावित होकर ग्रामीणों का विश्वास और समर्थन लगातार बढ़ रहा है।
आने वाले समय में भी ग्राम पंचायत रामपुर धोबिया हार में इसी तरह विकास कार्य जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे गांव और अधिक प्रगति की ओर बढ़ सके।

ख़ास रिपोर्ट रामेश्वर सिंह भदौरिया

69
3803 views

Comment