logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सामाजिक न्याय दिवस पर SDPI का आयोजन, प्रतिभा सम्मान व रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब।

झालरापाटन (झालावाड़), 14 अप्रैल। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाते हुए विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर स्कूली छात्रों का प्रतिभा सम्मान किया गया तथा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में SDPI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीताराम खोईवाल, प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन, जिला अध्यक्ष मोहम्मद आकिब सहित कई गणमान्य अतिथियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए सामाजिक समानता और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।

इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों व SDPI कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम की जानकारी नगर अध्यक्ष शकील खान द्वारा दी गई।

13
321 views

Comment