logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री संजीवनी ज्वाला लब्धि मन्दिर में श्री चन्द्रप्रभु स्थुलभद्र पूजा महिला मण्डल ओकलीपुरम ने मचाई भक्ति की रमझट


बेंगलूरु (दलपतसिंह भायल)शहर के मंजुनाथा लेवुट आर.टी. नगर स्थित श्री संजीवनी ज्वाला लब्धि मंदिर में माता के दरबार में सोमवार को श्री चन्द्रप्रभु स्थुलभद्र पूजा महिला मण्डल ओकलीपुरम द्वारा पूज्य गुरूदेव गुरु सत्यज्वाला के पावन सानिध्य में भक्ति की रमझट मचाई।

महिला मण्डल ने अपनी मधुरआवाज में ज्वालामालिनी मैया के कई भक्तिगीतों का गान किया और माता की नयनरम्य प्रतिमा के दर्शन कर पूजा एवं जोत की। इस अवसर पर गुरु सत्यज्वाला ने ज्वालामालिनी माता की असीम महिमा का वर्णन करते हुए कई प्रेरक दृष्टांत सुनाए। शांत और भक्तिपूर्ण वातावरण में उपस्थित सभी श्रावक-श्राविकाओं ने मातारानी के जाप किए और गुरूदेव का मंगल आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान रश्मी बेन, मधुमिता बेन, नयना बेन, सन्तोष संघवी, आशा बेन, वन्दना बेन, चार्मीबेन, अंजलीबेन, अरूणा बेन, रिंकु बेन, जयंती बेन, संतोष बेन, खुशबु बेन, भगु बेन, विमलाबेन, मधुबेन एवं किरण बेन सहित काफी श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही।

2
810 views

Comment