logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कछुआ सेंचुरी में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 19 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मिर्जापुर (पड़री /पहाड़ी ) :- जनपद में गंगा तट स्थित कछुआ सेंचुरी क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव में चल रहे अवैध खनन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर संयुक्त टीम ने छापेमारी कर खनन माफियाओं पर शिकंजा कसा।

इस कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम गुलाब चंद्र ने किया, जिसमें खनन विभाग, राजस्व टीम और पुलिस बल की संयुक्त भागीदारी रही। छापेमारी के दौरान गंगा नदी से अवैध रूप से बालू खनन किए जाने के पुख्ता प्रमाण मिले, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से कानूनी कार्रवाई की गई।

प्रशासन की सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस मामले में 10 नामजद और 9 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध जिगना थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच तेज कर दी गई है।

कछुआ सेंचुरी, जो कि गंगा नदी के पारिस्थितिक संरक्षण के लिए अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, वहां इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को लेकर प्रशासन पहले से सतर्क था। जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश हैं कि पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। स्थानीय स्तर पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि कछुआ सेंचुरी जैसे संरक्षित क्षेत्र में किसी प्रकार की अवैध गतिविधि दोबारा न हो सके।

45
2389 views

Comment