logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निचलौल में भारत गैस उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही सही सेवा, भ्रष्टाचार के आरोप


महराजगंज जनपद के निचलौल में भारत गैस से जुड़े उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल पाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के चलते आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के बाद भी सिलेंडर समय से नहीं दिया जा रहा, जबकि कुछ लोगों को जल्दी सप्लाई मिल जाती है।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि बिना अतिरिक्त पैसे दिए सिलेंडर की डिलीवरी में देरी की जाती है। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आम जनता का भरोसा व्यवस्था से पूरी तरह उठ सकता है।

37
5454 views

Comment