जालौन के पिरौना गांव में फसल बर्बादी से परेशान किसान की संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत, मुआवजे की मांग तेज
Jalaun- एट कोतवाली क्षेत्र के पिरौना गांव में किसान सुरेंद्र कुमार (38) की संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत, गांव में शोक की लहर। फसल बर्बाद होने से लंबे समय से तनाव में थे। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। परिजनों के मुताबिक हाल की बारिश में 15 बीघा फसल पूरी तरह नष्ट हो गई थी, जिससे किसान काफी परेशान थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।