135 वीं भीम जयंती गांव आमलारी में मनाई
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर ग्राम आमलारी में भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आमलारी, 14 अप्रैल
डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर ग्राम आमलारी में भव्य रैली एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पारस मेघवाल एवं मंगल परमार की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में समाज के युवाओं एवं वरिष्ठजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान बाबा साहेब के विचारों को अपनाने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा समाज में एकता और जागरूकता लाने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित हिरेंद्रपाल सिंह रोड़ाखेड़ा, हसमुख कुमार प्रधान सिरोही प्रमोद मेघवाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
साथ ही समिति के सदस्य अर्जुन मेघवाल, राजेश कुमार, बाबाजी मेघवाल, हीरा मेघवाल एवं रघुनाथ जी मारसा सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ तथा अंत में सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।