logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झामुमो ने बाबा साहेब को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

गढ़वा। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ बी आर अम्बेडकर की जयंती के पावन अवसर पर आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) जिला कमिटी, गढ़वा द्वारा रंका मोड़ स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर जिला कमिटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बाबा साहेब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहने का संकल्प लिया।झामुमो जिला अध्यक्ष शम्भू राम ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब ने देश को एक ऐसा मजबूत संविधान दिया, जो प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है उनके ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के संदेश को आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाने की।
कार्यक्रम के दौरान ‘बाबा साहेब अमर रहें’ के नारों से पूरा रंका मोड़ गूंज उठा। इस आयोजन में झामुमो जिला कमिटी के वरिष्ठ नेता, युवा मोर्चा के सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी ने एक स्वर में कहा कि बाबा साहेब का संघर्षमय जीवन और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे तथा एक समतामूलक और सशक्त समाज के निर्माण में मार्गदर्शक सिद्ध होंगे।मौके पर जिला सचिव शरीफ अंसारी, केंद्रीय सदस्य तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, चंदन जायसवाल, संजय सिंह छोटू, फुजैल अहमद, बीरेंद्र साव, अतहर अली अंसारी, सुनील गौतम, संजय कांस्यकार, मनीष कमलापुरी, सुजीत चन्द्रवंशी, वसीम ख़ान, प्रियम सिंह, चंदन पासवान, शारुख अली ख़ान आदि उपस्थित थे।

0
99 views

Comment