महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या, इलाज के दौरान मौत
कौशांबी। जनपद के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चों के विवाद को लेकर महिला का अपनी भाभी से कहासुनी हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर महिला ने गुस्से में सल्फास खा लिया।
परिजनों को जानकारी होने पर महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।