झाँसी रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा हेतु जीआरपी का सघन अभियान
झाँसी। पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निर्देशन में यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जीआरपी अनुभाग झाँसी द्वारा व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत झाँसी के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी टीम द्वारा लगातार सघन चेकिंग और पैदल गश्त की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से प्लेटफॉर्म, ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की गहन जांच के साथ-साथ यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।