सामाजिक पुरोधा सुरेश यादव मतवाला के निधन से क्षेत्र शोकाकुल -सामाजिक जनचेतना के प्रवर्तक थे 'मतवाला'
सामाजिक जनचेतना के प्रवर्तक सुरेश यादव 'मतवाला' के निधन से गमगीन क्षेत्र
गोगरी,खगड़िया : 14 अप्रैल 2026
न्यूज सुरभी लाइव // संपादक मनोज कुमार शर्मा
गोगरी प्रखण्ड के अन्तर्गत पकरैल पंचायत के कामत टोला में पंचायत वासियों का दिल उस समय भावुक होकर गमगीन हो गया जब पंचायत के भिष्म पितामह के नाम से प्रसिद्ध एक महान सामाजिक पुरोधा सुरेश यादव "मतवाला " अपने जीवन काल की अंतिम साँस ली।
कामत के उपेंद्र यादव ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पंचायत वासियों को उनके अकस्मात छोड़ जाने से अपूरनिय क्षति हुई है। शिरनियां टोला पकरैल के प्रमोद यादव शिक्षक ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इनके सामाजिक कृति पंचायत वासियों के लिए अतुलनीय है।
श्रद्धांजलि क्रम में चंद्रशेखर यादव एवं डॉ राम किशुन मंडल ने कहा कि वास्तव में इन्होने पकरैल पंचायत के सामाजिक, सांस्कृति एवं नैतिक उत्थान के लिए अपना सारा जीवन समर्पित कर दिये।
सामाजिक कार्य क्षेत्र में अग्रणी मृदुभाषी, मिलनसार व सरल स्वभाव के कारण ये जनप्रिय बने रहे ।
मौके पर बेचेंद्र यादव ने कहा कि न्यायिक सामाजिक नेतृत्वकर्ता के संग संग वे बड़े ही धर्मनिष्ठ और गुरु महाराज महर्षि मेही के भी सच्चे भक्त एवं समर्थक थे ।
इनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते हीं इनके प्रशंसक एवं चाहने वालों की भीड़ इनके नीजी आवास कामत टोला पकरैल में श्रद्धांजलि प्रदान करने के लिए उमड़ पड़ी। श्रद्धांजलि प्रदान करने के लिए चन्द्रशेखर यादव शिक्षक,मनोज कुमार शर्मा शिक्षक/पूर्व उपमुखिया पकरैल ; प्रमोद कुमार सिंह ,सरपंच ;सुभाष यादव, शिरनियां टोला,अरुण कुमार , मुखिया ;
राकेश यादव सरपंच प्रतिनिधि झीकटिया ; राष्ट्रीय जनता दल के रामानन्द प्रसाद सिंह,राजधाम ; विक्रम कुमार शर्मा, पत्रकार अवतार क्रांति ; रवि शंकर कुमार रवि, हिन्दुस्तान पत्रकार /स्वच्छता पर्यवेक्षक;
उपेन्द्र यादव,महेशखूंट ;विधान सिंह , राजधाम ,श्याम सुंदर पंडित,इंदल कुमार सिंह , बिंदटोली ; प्रशांत कुमार ,उदयपुर,अर्जुन यादव शिरनियां टोला ; अरुण मंडल ,चंदनपुर ; डॉक्टर रामकिशुन मंडल ; रणजीत यादव ,वार्ड सदस्य ; ललन साह शिक्षक,प्रहलाद सिंह , भर्रा ; इंजीनियर अभि मन्यु कुमार यादव; यशवीर यादव शिक्षक/आर्मी ,सुमित कुमार, विजय आनंद, उदयपुर; इन्द्रदेव यादव पूर्व पंचायत सेवक ; अर्जुन यादव ,रामसागर यादव महंत , विकास यादव, अभय यादव डीलर मुंगेरिया टोला ;अजय यादव शिक्षक लछमिनियाँ ; अनिल यादव सिपाही,पप्पू यादव विद्यार्थी टोला,नीतीश कुमार, रवीश यादव सिपाही ,कपिलदेव यादव, ब्रजेश यादव ,अनमोल ठाकुर,लड्डू लाल शर्मा , आदि सैकड़ों ग्रामीण प्रशंसक उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।