logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सामाजिक पुरोधा सुरेश यादव मतवाला के निधन से क्षेत्र शोकाकुल -सामाजिक जनचेतना के प्रवर्तक थे 'मतवाला'

सामाजिक जनचेतना के प्रवर्तक सुरेश यादव 'मतवाला' के निधन से स्तब्ध हुआ क्षेत्र

गोगरी,खगड़िया : 15 अप्रैल 2026

AIMA Media न्यूज संपादक//मनोज कुमार शर्मा

गोगरी प्रखण्ड के अन्तर्गत पकरैल पंचायत के कामत टोला में समाजसेवी सुरेश यादव मतवाला के निधन से क्षेत्र के पंचायत वासी गमगीन हो गए।

पंचायत वासियों का दिल उस समय भावुक हो गया अब पंचायत के भिष्म पितामह के नाम से प्रसिद्ध एक महान सामाजिक पुरोधा सुरेश यादव "मतवाला " अपने जीवन काल की अंतिम साँस ली। पंचायत वासियों को उनके अकस्मात छोड़ जाने से अपूनिय क्षति हुई है। क्योंकि इनके सामाजिक कृति पंचायत वासियों के लिए अतुलनीय है।

श्रद्धांजलि क्रम में चंद्रशेखर यादव एवं डॉ. राम किशुन मंडल ने कहा कि वास्तव में इन्होने अपना सम्पूर्ण जीवन पकरैल पंचायत के सामाजिक, सांस्कृति एवं नैतिक उत्थान के लिए अपना सारा जीवन समर्पित कर दिये।

वेगुसराय के एक निजी अस्पताल में चिकित्सकीय सेवा के पश्चात गाँव वापसी क्रम में खगड़ि‌या में करीब अपराह‌न 03 बजे अकस्मात इन्होने अपनी अंतिम साँसे ली और अपने पीछे एक भरा-पूरा सफल परिवार व समाज को छोड़ गये।

इन्होने समाज व परिवार के सदस्यों को उच्च पायदान पर पहुंचाकर कर अपने पीछे चार पुत्र एवं एक पुत्री को अपने पीछे छोड़ गये। अग्रज सुपुत्र ललन कुमार उर्फ राजीव रंजन बिहार पुलीस सेवारत, द्वितीय सुपुत्र अजीत कुमार एस एम पब्लिक स्कूल पकरैल के संचालक, तृतीय सुपुत्र जितेन्द्र कुमार दीपक बी पी एस सी शिक्षक ,चतुर्थ सुपुत्र विनोद कुमार एम टेक को अपने पीछे छोड़कर ईश्वर के श्री चरणों में समर्पित हो गए।

यूं हीं असमय इनके निधन से समाज को एक अपूणीय क्षति हुयी है। वर्षों तक इन्होंने क्षेत्र के बच्चों के सांस्कृत व नैतिक विकास हेतु अपना अथक योगदान प्रदान करते रहे। पंचायत के बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए मध्य विद्यालय व उच्च विद्यालय बनवाने में अपना अहम योगदान प्रदान करते हुए सचिव के पद पर कार्यरत रहे। बिहार सरकार के अधीनस्थ रेशम विभाग के अभियंता के पद पर भी कार्यरत रहे !

सामाजिक समरसता व उचित न्याय हेतू इन्होने वर्ष 2006 से वर्ष 2011 तक सरपंच प्रतिनिधि के तौर पर सेवा प्रदान किये।

सामाजिक कार्य क्षेत्र में अग्रणी मृदुभाषी, मिलनसार व सरल स्वभाव के कारण ये सर्वप्रिय बने रहे ।

बेचेंद्र यादव ने कहा कि न्यायिक सामाजिक नेतृत्वकर्ता के संग संग बड़े ही धर्मनिष्ठ और गुरु महाराज महर्षि मेही के भी सच्चे भक्त एवं समर्थक थे ।

इनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते हीं इनके प्रशंसक एवं चाहने वालों की भीड़ इनके नीजी आवास कामत टोला पकरैल में श्रद्धांजलि प्रदान करने के लिए उमड़ पड़ी। श्रद्धांजलि प्रदान करने के लिए चन्द्रशेखर यादव शिक्षक,मनोज कुमार शर्मा शिक्षक/पूर्व उपमुखिया पकरैल ; प्रमोद कुमार सिंह ,सरपंच ;सुभाष यादव, शिरनियां टोला,अरुण कुमार , मुखिया, राकेश यादव सरपंच प्रतिनिधि झीकटिया ; राष्ट्रीय जनता दल के रामानन्द प्रसाद सिंह,राजधाम ; विक्रम कुमार शर्मा, पत्रकार अवतार क्रांति ; रवि शंकर कुमार रवि, हिन्दुस्तान पत्रकार /स्वच्छता पर्यवेक्षक,राजेश कुमार सिंह ,भर्रा

उपेन्द्र यादव,महेशखूंट ;विधान सिंह , राजधाम,इंदल कुमार सिंह , बिंदटोली ; अर्जुन यादव शिरनियां टोला ; अरुण मंडल ,चंदनपुर ; डॉक्टर रामकिशुन मंडल ; रणजीत यादव ,वार्ड सदस्य ; ललन साह शिक्षक,प्रहलाद सिंह , इंजीनियर अभि मन्यु कुमार यादव; यशवीर यादव शिक्षक/आर्मी ,सुमित कुमार, विजय आनंद, उदयपुर; इन्द्रदेव यादव पूर्व पंचायत सेवक ; अर्जुन यादव ,रामसागर यादव महंत , विकास यादव, अभय यादव डीसर मुंगेरिया टोला ;अजय यादव शिक्षक लछमिनियाँ ; अनिल यादव सिपाही,पप्पू यादव विद्यार्थी टोला,नीतीश कुमार, रवीश यादव सिपाही ,कपिलदेव यादव, ब्रजेश यादव ,अनमोल ठाकुर आदि सैकड़ों ग्रामीण चहेते प्रशंसक उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।

62
2254 views

Comment