logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आमला नगर में धूमधाम से मनाई गई सविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती


आमला नगर में आज सविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बस स्टैंड आमला स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात नगर में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। शोभायात्रा में डीजे, झांकियां एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष एवं उनके द्वारा बनाए गए संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में शिक्षा, समानता एवं अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। पूरे आमला नगर में जयंती को लेकर उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

1
836 views

Comment