logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खाचरोद नगर में भीआज बड़े धूमधाम से डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 136 वी जयंती मनाई गई

*डॉ भीमराव अम्बेडकर की 136 वी जयंती मनाई गई*

*उज्जैन/गिरधारी लाल गेहलोत जन जन की आवाज*

आज दिनांक 14अप्रैल 2026 मंगलवार को डॉ भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा स्थल खाचरोद पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर साहेब की 136 वी जयंती अज्ञाक्स संघ खाचरोद द्वारा बड़े ही धूम धाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात सभी अजाक्स साथियों ने बाबा साहब के जीवन व उनके संघर्षों पर अपने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम को अजाक्स तहसील के श्री शोभाराम परासिया ने अपने संबोधन में वर्ष भर चलने वाली पानी की पक्की प्याऊ निर्माण करवाने वाले सेवानिवृत शिक्षक श्री रूपसिंह कपूर साहब का स्वागत किया ।इस अवसर पर श्री लक्ष्मणलाल मालवीय की सेवानिवृत्ति पर उनके द्वारा अजाक्स संघ खाचरोद एवं श्री रूपसिंह कपूर को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर भेंट की।
सामाजिक कार्यकर्ता
श्री दयाराम धाकड़ ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा साहब के जीवन संघर्ष तथा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर अगर संविधान नहीं बनाते तो हम सभी एक जगह नहीं बैठ पाते पर अपने विचार रखें।श्री दयाराम धाकड़ द्वारा अम्बेडकर प्रतिमा स्थल परिसर में एक सीमेंट की कुर्सी भेट की।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद खाचरोद के उपाध्यक्ष श्री दिनेश जी ठन्ना ने 1000 लीटर पानी की टंकी लगवाने पर उनका अजाक्स संघ तहसील खाचरोद द्वारा पुष्ममालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में
वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री राजेन्द्र धाकड़ "राजू भईया" विशेष रूप से उपस्थित थे।
पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा ,तैयारी व सफल आयोजन श्री अमृत मकवाना के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।इस अवसर अजाक्स संघ तहसील अध्यक्ष श्री मोहनलाल राठौर,
श्री रतन लाल सोलंकी,
श्री शिवनारायण सारविया,
श्री मदनलाल मकवाना लाइनमेन साब
श्री जगदीश मालवीय "सचिव "
श्री आत्माराम परमार ,
श्री अमृत मकवाना,
श्री धर्मेन्द्र चौहान,
श्री प्रेम सिंह यादव,
श्री भेरूलाल मालवीय "मंत्री साब",
श्री धर्मेन्द्र सारविया,
श्री सालगराम परिहार,
श्री सत्यनारायण मालवीय
श्री शंकरलाल गोसर,
श्री शांतिलाल बहुगुणा,
श्री राकेश राठौर,
श्री तेजराम सोलंकी,
श्री आत्माराम मालवीय,
व अन्य अजाक्स साथी उपस्थित थे।यह जानकारी अजाक्स संघ तहसील अध्यक्ष श्री मोहनलाल राठौर ने दी

15
699 views

Comment