बाबा साहब की जयंती के अवसर पर मोस्ट डायरेक्टर ने किया निःशुल्क पाठशाला का उद्घाटन
बहाउद्दीनपुर में संदीप निषाद के संरक्षण में शुरू हुई निःशुल्क मोस्ट पाठशाला
सुलतानपुर। आज दिनाँक 14 अप्रैल 2026 को विकास खंड जयसिंहपुर के बहाउद्दीनपुर में मोस्ट डायरेक्टर शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी" ने निःशुल्क मोस्ट पाठशाला का उद्घाटन किया, जिसका संचालन मनीषा निषाद तथा संरक्षण संदीप निषाद द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर मोस्ट डायरेक्टर शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी" ने कहा कि गांव में पढ़ाई का माहौल नहीं है, का तर्क देकर संपन्न लोग अपने बच्चों को शहर या कांवेंट भेज रहे हैं किंतु हम मोस्ट के लोग पिछड़े क्षेत्रों में निःशुल्क मोस्ट पाठशाला के माध्यम से गांव में शिक्षा का माहौल ठीक करना चाहते हैं।
उक्त अवसर पर मोस्ट प्रमुख जीशान अहमद, जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव, संयोजक जयसिंहपुर विवेक निषाद, मोस्ट महिला विंग जिला प्रमुख नंदनी बौद्ध, सह संयोजक राधा निषाद, जिला सचिव गायत्री निषाद, सुनील निषाद, रामजीत निषाद, फ़ूलचंद्र निषाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।