logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंबिकापुर में शर्मनाक मामला, प्रोफेसर पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर कॉलेज की छात्रा को अश्लील संदेश भेजने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं अदालत ने भी आरोपी को राहत देने से इनकार कर दिया है।

व्हाट्सएप पर भेजे आपत्तिजनक मैसेज, छात्रा हुई परेशान
यह पूरा मामला शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय से जुड़ा है। यहां पदस्थ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ चंद्र किशोर कौशल पर आरोप है कि उन्होंने छात्रा को व्हाट्सएप के जरिए अश्लील फोटो, अभद्र भाषा और आपत्तिजनक संदेश भेजे। जानकारी के अनुसार छात्रा अक्टूबर नवंबर 2025 में प्रवेश के लिए कॉलेज पहुंची थी, उसी दौरान से प्रोफेसर उसे लगातार परेशान कर रहा था।

प्रिंसिपल को दिखाए सबूत, फिर दर्ज हुई शिकायत
लगातार उत्पीड़न से परेशान छात्रा ने 27 फरवरी 2026 को कॉलेज प्रबंधन के सामने पूरा मामला रखा और आपत्तिजनक मैसेज दिखाए। इसके बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई और 10 मार्च को पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली।


AiMA MEDIA
Surguja ambikapur

13
790 views

Comment