टूटा हुआ नाला दे रहा दुर्घटना को न्योता
यह तस्वीरें हैं तहसील लालगंज के ग्राम बैरीडीह के गरड़ी रोड की, जहाँ खड़ंजा के बीच बना नाला लंबे समय से टूटा हुआ है।
नाले के टूटने से सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है, जो साफ तौर पर दुर्घटना को न्योता दे रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते से रोज़ाना कई वाहन और राहगीर गुजरते हैं, लेकिन यह गड्ढा उनकी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।
“यह नाला बहुत दिनों से टूटा है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।”
गौरतलब है कि 21 अगस्त 2025 को इस समस्या को खबरों में भी उठाया गया था, जिसके बाद केवल अस्थायी रूप से मरम्मत कराई गई।
लेकिन समय के साथ स्थिति फिर से बदतर हो गई और नाला आज भी टूटा हुआ है।
“ज़िम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसकी वजह से यह समस्या जस की तस बनी हुई है।”
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक लोग इस खतरे के बीच सफर करने को मजबूर रहेंगे?
क्या प्रशासन समय रहते इस समस्या का समाधान करेगा, या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जाएगा?