हेडलाइन:
पलिया विधानसभा के बाँकेगंज मण्डल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
पलिया-खीरी (संवाददाता: आकाश सिंह)
पलिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मण्डल बाँकेगंज में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला मंत्री राकेश अर्कवंशी शामिल हुए।
मुख्य अतिथि ने विकास खण्ड बाँकेगंज के ग्राम हरिहरपुर, नेमपुर, मोतीपुर, बगुली सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण कर डॉ. भीमराव अंबेडकर, गौतम बुद्ध एवं संत रविदास की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब के त्याग, संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए संविधान के महत्व को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शारदा प्रसाद, ग्रंट नम्बर 18 के ग्राम प्रधान नीरज कुमार गौतम, पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह चौहान, गन्ना सोसायटी गोला के पूर्व चेयरमैन सुरेश वर्मा, मण्डल सोशल मीडिया प्रभारी आकाश सिंह, विजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।