सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम
📍भारतीय संविधान निर्माता"भारत रत्न" डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर संभागीय मुख्यालय के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।