आज संत गुरु रविदास भवन एवं छात्रावास समिति द्वारा धूमधाम से मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती।
जिला फतेहाबाद: संत गुरु रविदास भवन एवं छात्रावास समिति फतेहाबाद द्वारा आज हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ कृष्ण कुमार ज्वाइंट एक्साइज ओर टैक्सेशन हिसार रेंज के कमिश्नर ने शिरकत की। अध्यक्षता समिति के प्रधान ख्याली राम, प्रधान रविदास सभा भगीरथ, प्रधान आंबेडकर सभा रामकिशन ओर मंच संचालक डॉ रामफल ने किया ओर महिलाओं , बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस मौके पर एडवोकेट सुरजीत मेडल, एडवोकेट सुनील कढाला, एडवोकेट सुशील कुमार आज़ाद ओर मास्टर कमल, मास्टर सुभाष, एडवोकेट नरेश सोनी,लक्ष्मणदास, मास्टर प्रेम, कंवर सिंह ओर अन्य पदाधिकारीगण ओर अन्य समाजसेवी मौजूद रहे।