logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिर्जापुर: हलिया में सिलेंडर के लिए कतार! गैस संकट के हालात


मिर्जापुर जनपद के हलिया क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस को लेकर गंभीर संकट देखने को मिल रहा है। गैस सिलेंडर रिफिल कराने के लिए लोगों को घंटों लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। स्थानीय गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुट जा रही है, लेकिन पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण सभी को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से गैस खत्म होने के बाद भी उन्हें नया सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। खासकर महिलाओं को खाना बनाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग मजबूरी में लकड़ी और चूल्हे का सहारा लेने को मजबूर हैं।
वहीं, गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि ऊपर से सप्लाई कम मिल रही है, जिसके चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जैसे ही पर्याप्त स्टॉक पहुंचेगा, सभी उपभोक्ताओं को राहत दी जाएगी।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति सुचारू कराई जाए, ताकि आम जनता को इस परेशानी से राहत मिल सके।

90
2431 views

Comment