जे पी सी सी के महासचिव सत्यनारायण सिंह ने बंगाल चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दिए जाने पर पार्टी नेताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया है
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र, एआईसीसी के महासचिव एवं पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी श्री गुलाम अहमद मीर ने मदारीहाट विधानसभा क्षेत्र के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव श्री सत्यनारायण सिंह को प्रेक्षक नियुक्त किया है।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए श्री सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, श्री राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल प्रभारी श्री गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष श्री शुभंकर सरकार सहित सभी वरिष्ठ पार्टी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रति जताए गए विश्वास के लिए धन्यवाद दिया है।