logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुबह 11 बजे की बड़ी खबरें......


➡ बाराबंकी- ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का बड़ा एक्शन, बाराबंकी में बिजली कनेक्शन घोटाले पर सख्ती, XEN घनश्याम त्रिपाठी हटाए गए, JE अभिनव श्रीवास्तव,SDO रवि वर्मा निलंबित, लाइनमैन मनीष वर्मा बर्खास्त, कनेक्शन दिलाने के नाम पर 15,000 घूस की मांग, नवाबगंज के भिटौली कला का मामला

➡ नोएडा- आज श्रमिक प्रदर्शन के चलते अधिकांश कंपनियां बंद, छोटी कंपनियों में सिर्फ 20% कर्मचारी काम करेंगे, ओवरटाइम पर काम करेंगे, 200+ लोग हिरासत में, 60 पर उपद्रव, आगजनी के आरोप में गिरफ्तारी, 70+ कंपनियों के कर्मियों को बातचीत के लिए बुलाया, फेज-2, सेक्टर 57, 58, 59, 61, 62, 63 में पुलिस तैनात, सोशल मीडिया पर गलत जानकारी से प्रदर्शन उग्र- CP लक्ष्मी, 2 सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान, होगी FIR दर्ज- CP, 83 स्थानों पर 42,000 श्रमिकों ने प्रदर्शन किया, 78 स्थानों पर लोगों को समझाकर वापस भेजा गया, श्रमिकों की 5 में से 4 मांगें मानी गईं

➡ नोएडा- नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन से जुड़ी खबर, हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस सख्त, करीब 50 लोगों को किया गया गिरफ्तार, 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया, उपद्रव, तोड़फोड़ और आगजनी पर FIR दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पथराव, आगजनी की घटनाएं, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात, कर्मचारियों की मांगों को लेकर हुआ था प्रदर्शन

➡ सहारनपुर- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे की सौगात, आज पीएम करेंगे एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण, ढाई घंटे में दिल्ली से पहुंचेंगे देहरादून, सुबह साढ़े 10 बजे देहरादून पहुंचेंगे पीएम, जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जाएंगे सहारनपुर, एक्सप्रेस-वे पर सफर करेंगे पीएम मोदी, सहारनपुर में डाट काली मंदिर में करेंगे पूजा, सीएम धामी भी पीएम के साथ मौजूद रहेंगे, सहारनपुर से वापस देहरादून जाएंगे पीएम, देहरादून से एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे, जसवंत ग्राउंड में होगा भव्य समारोह

➡ अम्बेडकरनगर- युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतक युवक मलेशिया में करता का काम, परिजनों ने शव भारत लाने की मांग की, जलालपुर क्षेत्र के गोलपुर का रहने वाला मृतक

➡ रायबरेली- तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर घायल, डीह क्षेत्र के हनुमान गंज बाजार की घटना

➡ आगरा- तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक में टक्कर से 2 युवक फ्लाईओवर से गिरे, 30 फीट नीचे गिरने से दोनों गंभीर घायल, अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत, पुलिस ने कार कब्जे में ली आरोपी की तलाश शुरू, ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र का मामला

➡ संतकबीरनगर- दोना-पत्तल के गोदाम में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, राजस्व ने आग से नुकसान का लिया जायजा, शहर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू चौराहे का मामला

➡ झांसी- अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, श्याम नामक अभियुक्त को हाईवे से दबोचा

➡ सहारनपुर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया तैयारियों का जायजा, पीएम के कार्यक्रम की सुरक्षा और ट्रैफिक निरीक्षण, 210 किमी लंबा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उद्घाटन, शिवालिक पहाड़ियों में 12 किमी ग्रीन कॉरिडोर, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बूस्ट, कड़े सुरक्षा इंतजाम और ट्रैफिक प्लान लागू

➡ सहारनपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सहारनपुर दौरे पर, ग्रीन एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, 12,000 करोड़ की लागत वाला मेगा प्रोजेक्ट, दिल्ली से देहरादून का सफर होगा तेज

➡ दिल्ली- राहुल गांधी आज जाएंगे पश्चिम बंगाल, उत्तर दिनाजपुर, मालदा में करेंगे जनसभा, मुर्शिदाबाद में भी करेंगे जनसभा

➡ मऊ- सिपाही को लगी गोली, सदर मालखाने की सुरक्षा में तैनात था सिपाही, खुद की रायफल से चली गोली, सिपाही दीपक कुमार गंभीर घायल, दाहिने कंधे पर लगी गोली, पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी पहुंचे, SP कमलेश बहादुर ने घटना की पुष्टि की

➡ अलीगढ़- खंड शिक्षा अधिकारी सतीश का आकस्मिक निधन, प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर, जिलाधिकारी संजीव रंजन अस्पताल पहुंचे

5
874 views

Comment