बार्षिक अधिवेशन 2026 सह सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
#अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिपद (ABPSSP) (बिहार) द्वारा शीश महल बैंक्वेट हॉल अभियंता नगर दानापुर में दिनांक12/04/2026 रविवार को बार्षिक अधिवेशन 2026 सह सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
#समारोह का उद्घाटन परिषद के संरक्षक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक कुमार चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेजर जनरल राजीव गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव ब्रिगेडियर डी.एस. त्रिपाठी, स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर अमित बेदी, प्रदेश अध्यक्ष कर्नल एम.पी. सिंह, महासचिव हरेश पांडेय और संयोजक श्रवण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
#मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल अशोक कुमार चौधरी थे। अपने संबोधन में कहा वार्षिकोत्सव का उद्देश्य पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना है।
#अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद (ABPSSP) के नाम से 14 सितंबर 1999 को दिल्ली में सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के तहत एक अखिल भारतीय संस्था के रूप में पंजीकृत किया गया जिसका पंजीकरण संख्या S355921999I है।
#प्रत्येक राज्य इकाई एक अलग इकाई है और केंद्रीय निकाय से संबद्ध है।
#अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद (ABPSSP) के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल वी.के. चतुर्वेदी, PVSM, AVSM, SM (सेवानिवृत्त) हैं।
news is courtesy of ABPSSP
Sushant Kumar Khan
Executive Member of All India Media Association and Social Media Activist