दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से तंग आकर महिला ने खाया जहर महिला की हालत नाजुक
संवाददाता विनोद विश्वकर्मा जबलपुर एमपी
जबलपुर के मझौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मामला सामने आया जहां दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से तंग आकर महिला ने जहर खा लिया गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है नेहा सेन की शादी 12 साल पहले प्रदीप सेन के साथ हुई थी महिला ने पति पर शराब के नशे में मारपीट और दहेज प्रताड़ना आरोप लगाया घटना से पहले उसने मदन महल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी प्रदीप नशे का आदी है और नशे की हालत में आकर अक्सर महिला के साथ मारपीट करता था हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिए