logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्रमिक आंदोलन के बाद यूपी सरकार का बड़ा फैसला, देर रात बढ़ी न्यूनतम मजदूरी

*गाजियाबाद*
14 अप्रैल 2026
उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के आंदोलन और लगातार उठ रही मांगों के बीच देर रात न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू मानी जाएंगी। इससे प्रदेश के लाखों मजदूरों को सीधा लाभ मिलेगा। नोएडा और गाजियाबाद जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में अकुशल मजदूरों को पहले 11,313 रुपये प्रतिमाह मिलते थे, जिन्हें अब बढ़ाकर 13,690 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। इसी तरह अर्द्धकुशल और कुशल श्रमिकों की मजदूरी में भी बढ़ोतरी की गई है।
सरकार द्वारा जारी संशोधित दरों के अनुसार प्रदेश के अन्य नगर निगमों और जनपदों में भी श्रेणीवार अलग-अलग मजदूरी दरें तय की गई हैं। स्थानीय क्षेत्र और काम की प्रकृति के आधार पर मजदूरी दरों में अंतर रखा गया है। हाल ही में विभिन्न जिलों में श्रमिक संगठनों ने वेतन वृद्धि, महंगाई भत्ता और श्रम कानूनों के पालन को लेकर प्रदर्शन किए थे। इसके बाद सरकार के इस फैसले को बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
श्रमिक संगठनों ने कहा कि मजदूरी बढ़ोतरी स्वागत योग्य कदम है, लेकिन बढ़ती महंगाई को देखते हुए भविष्य में और सुधार की जरूरत बनी रहेगी। वहीं उद्योग जगत ने कहा कि इससे श्रमिकों का मनोबल बढ़ेगा और उत्पादन क्षमता में सुधार होगा। सरकार की ओर से जल्द ही सभी जिलाधिकारियों, श्रम विभाग और औद्योगिक इकाइयों को नई मजदूरी दरें लागू कराने के निर्देश जारी किए

*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई *

4
776 views

Comment