मऊ के मधुबन में 12 वाहनों का चालान। थानाध्यक्ष की मौजूदगी में चला वाहन चेकिंग अभियान....
मऊ के मधुबन में 12 वाहनों का चालान। थानाध्यक्ष की मौजूदगी में चला वाहन चेकिंग अभियान....
मधुबन(मऊ):-पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, रामपुर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार की दोपहर थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह की मौजूदगी में दो स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 70 वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
इस दौरान पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों और चौराहों पर वाहनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले चार पहिया वाहन चालकों तथा आवश्यक दस्तावेज (ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा) न रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा वाहन चालकों को नियमों का पालन करने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की हिदायत भी दी गई।
थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया गया। वाहन चालकों से अपील की है कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
इस दौरान ढढ़वल चौकी इंचार्ज अशोक तिवारी सहित पुलिस बल के अन्य जवान भी मौजूद रहे और लोगों को जागरूक करते हुए नियमों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
#maupolice
#मधुबन
#mau
#TrafficRules
#PoliceAction