हज यात्रियों का स्वागत ,कैंप का हुआ इंतजाम
नर्मदापुरम//
अंजुमन माध्यमिक शाला, सब्जी मंडी में अंजुमन मुफिदुल इस्लाम कमेटी ने हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों के स्वागत का आयोजन किया। कार्यक्रम के साथ हज से जुड़ा प्रशिक्षण शिविर भी रखा गया। इसमें इस्माइल ने सभी हज यात्रियों की मौजूदगी में हज के दौरान शुरुआत से अंत तक की प्रक्रियाओं पर व्याख्यान दिया। उन्होंने हज के अरकान की अदायगी किस तरह की जाए, इस पर भी विस्तार से जानकारी दी। स्वागत और प्रशिक्षण शिविर में शहर के 11 हज यात्री अय्यूब, सरदार खान, अजीज बेग, अजीज खान, आरिफ सहित अन्य शामिल हुए। इस मौके पर यात्रियों ने एक-दूसरे से मुलाकात की। यात्रा के लिए शुभकामनाएं जताई। कार्यक्रम में काजी अशफाक, हाफिज अलीम, मुफ्ती शमीम अख्तर, फैजान उल हक, जब्बार खान, मुबीन, गुलाम मुस्तफा, रिजवान खान, हबीब खान, शाकिर खान, शाहीन अली, हाफिज अनस, इसराइल खान, सालेहा मैडम, आदीबा मैडम, क्रांति मैडम, गुलाम अली,दिलावर बेग,अब्दुल नवीद कुरैशी,तस्लीम,पप्पू जादूगर, अफल सिद्दीकी समेत अन्य मौजूद रहे।